Mumbai well water stolen, FIR pegs loss at Rs 73 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:25 pm
Location
Advertisement

Mumbai : कुएं से चुराया 73 करोड़ का पानी, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 11:31 AM (IST)
Mumbai : कुएं से चुराया 73 करोड़ का पानी, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई। मुंबई पुलिस ने 73 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के भूजल की चोरी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कालबादेवी स्थित बोमानजी मास्टर लेन में बने पांड्या मेंशन के मालिक व अन्य के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने पिछले 11 वर्षों में पानी के टैंकर वालों के साथ मिलकर करीब 73 करोड़ रुपए का पानी चुराया है।

आजाद मैदान पुलिस ने एक आरटीआई एक्टिविस्ट के द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया है। एफआईआर में पांड्या मेंशन के मालिक त्रिपुराप्रसाद नानलाल पांड्या और उनकी कंपनी के दो डायरेक्टरों प्रकाश पांड्या और मनोज पांड्या पर आरोप है कि उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी पर अवैध रूप से दो कुएं खुदवाए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement