Jio के विज्ञापन में PM मोदी की फोटो पर मुकेश अंबानी बोले...
khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 09:06 AM (IST)
जियो अनिल अंबानी की
रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में दूसरे ऑपरेटरों
जैसा तालमेल करेगी। मुकेश अंबानी ने सेल्युलर ऑपरेटर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया
के कामकाज की आलोचना की, जो देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों की प्रतिनिधि
संस्था है। अंबानी ने कहा कि वह इसमें लोकतंत्र लाएंगे।
अंबानी ने कहा
कि कुछ महीनों पहले तक मुझे अहसास नहीं था कि यह है तो असोसिएशन, लेकिन
मेंबर्स की वोटिंग उनकी कमाई पर निर्भर करती है। हमारे पास जीरो रेवेन्यू
है, लिहाजा हमारी बात का वजन ही नहीं है। यह भले ही सेल्युलर ऑपरेटर्स
एसोसिएशन ऑफ इंडिया है, लेकिन यह एक या दो ऑपरेटरों का ही नजरिया पेश करती
है, न कि पूरी इंडस्ट्री का।
अंबानी ने कहा कि अगर टॉप दो ऑपरेटरों
के पास 51 पर्सेंट हिस्सा तो असोसिएशन का ऑफिशल या सीईओ तो टॉप दो या तीन
ऑपरेटरों का एंप्लॉयी जैसा हो जाता है। जब हमारे पास अच्छी आमदनी होगी तो
हम इसका दुरुपयोग नहीं करेंगे। इसकी मैं गारंटी दे रहा हूं।