Jio के विज्ञापन में PM मोदी की फोटो पर मुकेश अंबानी बोले...
khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 09:06 AM (IST)
साथ
ही अंबानी ने निवेशकों का डर दूर करते हुए कहा कि 2.5 लाख करोड़ रुपये के
निवेश, जियो के फ्री वाइॅस कॉल्स और बेहद सस्ती दरों पर डेटा ऑफर के बावजूद
टेलिकॉम यूनिट लगाई गई पूंजी पर 18-19 पर्सेंट का दमदार रिटर्न देगी। अनिल
अंबानी कहा कि मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि हमें नुकसान नहीं होगा।
हम भले ही बहुत मोटा मुनाफा न बना सकें, लेकिन अपनी पूंजी पर हमें 18-19
पर्सेंट रिटर्न मिलने की पूरी उम्मीद है।
फोर्ब्स के मुताबिक, अंबानी के
पास 22.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। अंबानी ने आरआईएल के इतिहास का हवाला
दिया और कहा कि 40 साल पहले उन्होंने इसे जॉइन किया था और इस दौरान इसने
शेयरहोल्डर्स को 20 प्रतिशत के सीएजीआर से रिटर्न दिया है। निवेशकों के
धैर्य रखने पर जोर देते हुए अंबानी ने कहा कि मुझे लगता है कि गंभीर निवेशक
इसे समझेंगे। करीब दो घंटे चली बातचीत में अंबानी ने बताया कि छोटे भाई
अनिल अंबानी के साथ उनके संबंध मधुर हैं।