Jio के विज्ञापन में PM मोदी की फोटो पर मुकेश अंबानी बोले...
khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 09:05 AM (IST)
मुंबई। रिलायंस जियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां
बटोर रहा है। इसकी दो वजह मानी जा रही है। पहली जियो की फ्री वाइॅस कॉल्स
और बेहद सस्ती दरों पर डेटा ऑफर दूसरी इसके विज्ञापन में पीएम नरेंन्द्र
मोदी की तस्वीरें। इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन
मुकेश अंबानी ने पहली बार अपना पक्ष रखते रखा है।
भारत के सबसे अमीर
शख्स ने कहा कि रिलायंस जियो इंफोकॉम महज एक टेलिकॉम ऑपरेटर नहीं, बल्कि
इंटरनेट कंपनी है। यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स, वर्चुअल रिऐलिटी और ड्राइवरलेस
कारों सहित इनोवेशन की लहर पैदा करेगी। उन्होंने हालांकि कहा कि अभी फोकस
कनेक्टिविटी बिजनस को मजबूत बनाने पर है, जिसे सर्विसेज के ऑफिशल लॉन्च के
पहले कुछ दिनों में ही जोरदार रेस्पॉन्स मिला है।
अंबानी ने अखबारों में
जियो के विज्ञापनों में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरों की आलोचना को खारिज
किया। उन्होंने कहा कि जैसे वह आपके पीएम हैं, वैसे ही हमारे पीएम हैं।
इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है। अगर हमने इसे (जियो का लॉन्च) उन्हें
समर्पित नहीं किया होता तो यह एक तरह से अनुचित बात होती क्योंकि इस विजन
(डिजिटल इंडिया) के लिए उन्हें ज्यादा श्रेय दिया जाना चाहिए।