Mughalsarai station will now be known as Deendayal Upadhyay-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:30 pm
Location
Advertisement

मुगलसराय स्टेशन अब दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा

khaskhabar.com : रविवार, 05 अगस्त 2018 6:51 PM (IST)
मुगलसराय स्टेशन अब दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा
चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन का नाम अब बदल दिया गया है। अब इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से पहचाना जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आधिकारिक रूप से इसका प्रारंभ किया।

इस अवसर पर शाह ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृति में मुगलसराय में जो विकास कार्यों का प्रारंभ हुआ है, उसके लिए मैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार का हार्दिक धन्यवाद करता हूं। यहां भाजपा लोकसभा और विधानसभा की सीटों में और अधिक वृद्धि होगी।

चंदौली से सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि एकात्म मानववाद सिद्धांत जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर करने से पूरे देश में उत्साह है और चंदौली के लोगों के लिए फर्क की बात है। कार्यक्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि मौजूद थे।

इस दौरान सारे रेलवे स्टेशन को केसरिया रंग में रंग दिया गया था और परिसर में प्रवेश और निकास द्वार के साइनबोर्ड के साथ-साथ प्लेटफार्म के नाम भी बदल दिए गए हैं। यहां स्टेशन पर एकात्म मानववाद का सिद्धांत देने वाले राजनीति विचारक दीन दयाल उपाध्याय फरवरी 1968 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास ही मृत पाए गए थे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल में जून में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का निर्णय लिया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति के बाद इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय के पास भेज दिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement