Mughalsarai railway station To Be renamed Deen Dayal Uphadyay Junction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:30 am
Location
Advertisement

आज से बदल जाएगा मुगलसराय जंक्शन, भगवा रंग में रंगा, ये होगा नाम

khaskhabar.com : रविवार, 05 अगस्त 2018 10:54 AM (IST)
आज से बदल जाएगा मुगलसराय जंक्शन, भगवा रंग में रंगा, ये होगा नाम
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का मुगलसराय जंक्शन को अब पंडित दीन दयाव उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम आज से बदल दिया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मुगलसराय में आयोजित होने वाली सभा में इसका शुभारंभ करेंगे।

इसके लिए रेलवे ने रविवार दोपहर दो बजे से चार बजे तक बाकले मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। शाह और योगी के इस दौरे को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सभा स्थल का मुआयना किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

जनता को दी बधाई...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement