Mrityunjay Mahadev Sadguru Ashram will spread the message of Sanatan culture-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनातन संस्कृति, राष्ट्र चेतना और मानव कल्याण का संदेश देगा मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 4:34 PM (IST)
सनातन संस्कृति, राष्ट्र चेतना और मानव कल्याण का संदेश देगा मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम
शारदीय नवरात्र स्थापना पर 11 अक्टूबर को होगा भव्य शुभारम्भ एवं मंगलप्रवेश समारोह, देश-विदेश के संत-महात्माओं और गणमान्य लोगों की रहेगी उपस्थिति धर्म, संस्कार, गो संरक्षण और राष्ट्रवाद के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का बनेगा केंद्र
टोंक। सनातन संस्कृति के संरक्षण, भारतीय परम्पराओं के संवर्धन और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार की दिशा में टोंक में एक नई पहल होने जा रही है। मां बगलामुखी की कृपा और गुरुवर सर्वेश्वर दास जी महाराज की प्रेरणा से संस्थापक विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा के सानिध्य में मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम का भव्य शुभारम्भ, मंगल प्रवेश व भारत माता की आरती समारोह रविवार, 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर आयोजित होगा। समारोह दोपहर 2 बजे एमआरएफ टायर एवं हुंडई शोरूम के पास, सवाई माधोपुर पुलिया के निकट, राष्ट्रीय राजमार्ग-52 जयपुर-कोटा मार्ग की सर्विस लेन, टोंक पर होगा।
समारोह को लेकर श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन में राजस्थान सहित देश-विदेश से संत समाज से जुड़े धर्माचार्यों, राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। नवरात्र के पावन अवसर पर आश्रम का शुभारम्भ धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परम्पराओं के प्रति समर्पण का संदेश देगा।
सनातन मूल्यों और राष्ट्र चेतना का बनेगा केंद्र
आश्रम संस्थापक पूज्य गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम को सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद, धर्म एवं समाज सेवा, भारतीय परम्पराओं, पारिवारिक एकता, गो संवर्धन एवं गो संरक्षण, मानव सेवा, आध्यात्मिक चेतना और मानव कल्याण के कार्यों का केंद्र बनाने की परिकल्पना है। आश्रम में विज्ञान आधारित विचारों, ज्योतिष संबंधी चर्चाओं और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले आध्यात्मिक विषयों पर भी विमर्श को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना को आत्मसात करते हुए आश्रम का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, नैतिकता, सेवा, सद्भाव और राष्ट्रीय चेतना के भाव को सशक्त करना है। परिवार व्यवस्था की मजबूती, नई पीढ़ी में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर रहेगा।
‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से मानव कल्याण का संकल्प
आश्रम की परिकल्पना भारतीय दर्शन के शाश्वत संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात समस्त विश्व एक परिवार है तथा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ अर्थात सभी सुखी हों, पर आधारित है। इसके माध्यम से आध्यात्मिक उन्नति के साथ समाज के प्रति कर्तव्यबोध, सेवा भावना और मानवता के कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को केंद्र में रखते हुए आश्रम भारतीय परम्पराओं और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीच सार्थक संवाद का मंच बनने की दिशा में भी कार्य करेगा। गो संरक्षण, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक समरसता जैसे विषयों के माध्यम से जनजागरण को प्रोत्साहित करने की योजना है।
नवरात्र के शुभारम्भ पर आध्यात्मिक पहल
शारदीय नवरात्र शक्ति उपासना, साधना और आत्मशुद्धि का पर्व है। ऐसे पावन अवसर पर मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम का शुभारम्भ टोंक में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन के माध्यम से सनातन परम्पराओं के प्रति आस्था, भारतीय संस्कृति के गौरव और मानव सेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement