MP Varun Gandhi said, narendra modi country increas respect-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:56 am
Location
Advertisement

सांसद वरुण गांधी ने कहा- नरेन्द्र मोदी जैसा PM देश को लंबे अरसे बाद मिला

khaskhabar.com : शुक्रवार, 29 मार्च 2019 7:50 PM (IST)
सांसद वरुण गांधी ने कहा- नरेन्द्र मोदी जैसा PM देश को लंबे अरसे बाद मिला
पलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश को एक लंबे अरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है। वरुण शुक्रवार को यहां अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी के लिए देश के सिपाही की तरह उनका झंडा लेकर खड़ा हूं। जो काम उन्होंने पांच साल में किया है, वह अगले पायदान पर जाकर देश के मान सम्मान को बढ़ाए। देश को पूरी दुनिया में आगे ले जाकर छोड़े। एक लंबे अरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए काफी काम किया है, लेकिन हमारे लिए सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है। विपक्षी पार्टियों के द्वारा राजनीति के स्तर को गिराया जा रहा है। वरुण गांधी अभी सुल्तानपुर से सांसद हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है, और पीलीभीत की सांसद और वरुण की मां मेनका गांधी को इस बार सुल्तानपुर से टिकट दिया है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement