MP Savitri Phule resigns from BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:46 pm
Location
Advertisement

UP में BJP को लगा झटका, सांसद सावित्री फुले ने दिया भाजपा से इस्तीफा

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 दिसम्बर 2018 7:57 PM (IST)
UP में BJP को लगा झटका, सांसद सावित्री फुले ने दिया भाजपा से इस्तीफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यह झटका बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने दिया है । सांसद फुले ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समाज में बंटवारे की साजिश रच रही है। इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं। इस इस्तीफे को भाजपा को यूपी में बड़े झटके के रूप माना जा रहा है। फुले की पहचान उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक बड़े दलित चेहरे के तौर पर जानी जाती है। वे लगातार केंद्र और यूपी सरकार पर अक्सर निशाना बनाती रही हैं और आज इस्तीफा देने के बाद भी उन्होंने पार्टी पर आरोप जड़ दिए हैं।
सांसद फुले का कहना है कि देश में राम मंदिर की आवश्यकता नहीं है। हाल ही में उन्होंने राम मंदिर के सवाल पर सांसद फुले ने कहा था कि बीजेपी इस मुद्दे को उछाल रही है जैसे कोई और मुद्दा है ही नहीं। उन्होंने बताया कि देश को मंदिर की आवश्यकता नहीं है, क्या मंदिर बेरोजगारी, दलित और पिछड़ों की समस्याओं को दूर कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement