MP exit poll: Congress-BJP bump into the fork, know ...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:15 am
Location
Advertisement

MP का एग्जिट पोल: कांग्रेस- भाजपा में कांटे की टक्कर, जानिए...

khaskhabar.com : शनिवार, 08 दिसम्बर 2018 2:43 PM (IST)
MP का एग्जिट पोल: कांग्रेस- भाजपा में कांटे की टक्कर, जानिए...
भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी एग्जिट पोल में अलग-अलग अनुमान सामने आए हैं। आज तक के सर्वे में कांग्रेस और भाजपा की कड़ी टक्कर बताई गई है। वहीं सीएसडीएस-लोकनीति के सर्वे में कांग्रेस को बढ़त होना बताया गया है।

आज तक के सर्वे में मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर का अनुमान बताया है। एमपी में कांग्रेस 104-122 सीटें, बीजेपी को 102 से 120 सीटें और अन्य को 4-11 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा को 40 फीसदी वोट, कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान बताया है।

एबीपी, लोकनीति और सीएसडीस के एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश के चम्बल संभाग में 34 सीटों में से भाजपा को 10 सीटें, कांग्रेस को 21 सीटें और अन्य को तीन सीटें मिलेगी। विंध्य की 56 सीटों पर भाजपा को 20 सीटें, कांग्रेस को 33 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिलेगी। महाकौशल की 49 सीटों पर भाजपा को 21 सीटें, कांग्रेस को 26 सीटें और अन्य को 2 सीटें मिलेगी। एमपी में 230 कुल सीटों में से भाजपा को 94 सीटें, कांग्रेस को 126 सीटें और अन्य को दस सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इस सर्वे के अनुसार भाजपा को 40 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट और अन्य को 17 प्रतिशत वोट देने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement