MP Bhola Singh will not be able to go on any polling booth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 4:42 pm
Location
Advertisement

डीएम का एक्शन, सांसद भोला सिंह नहीं जा पाएंगे किसी भी पोलिंग बूथ पर

khaskhabar.com : गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 1:54 PM (IST)
डीएम का एक्शन, सांसद भोला सिंह नहीं जा पाएंगे किसी भी पोलिंग बूथ पर
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में हो रहे दूसरे चरण के मतदान में लगातार विवाद गहराते जा रहे हैं। बुलंदशहर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भोला सिंह को यहां एक पोलिंग बूथ पर जाने से रोक दिया गया है। बूथ पर भोला सिंह ईवीएम के पास जाने लगे तो बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया । दोनों के बीच नोक झोंक तक हो गई। इसके बाद डीएम ने सांसद पर बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी भी पोलिंग बूथ पर जाने से रोक लगा दी है।


इससे पहले सुरक्षाकर्मी ने जब भोला सिंह को रोका तो वह भड़कते हुए कहा कि डीएम को फोन लगाओ। इसके बाद डीएम ने सुरक्षाकर्मी से बात की और तब भोला सिंह को कमरे के अंदर जाने की इजाजत दी थी। फोन पर सुरक्षाकर्मी ने डीएम से कहा कि भोला सिंह अंदर कमरे में ईवीएम के पास जाने की बात कर रहे हैं। जब डीएम ने भोला सिंह को अंदर कमरे में जाने की परमिशन दी, तब सुरक्षाकर्मी ने उन्हें अंदर जाने दिया।

आपको बताते जाए कि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, एक प्रत्याशी पोलिंग बूथ पर जांच करने के लिए जा सकता है कि क्या मतदान सही तरीके से हो रहा है या नहीं, लेकिन वह ईवीएम मशीन के पास नहीं जा सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अमरोहा में बीजेपी सांसद कंवर सिंह तंवर ने भी फर्जी वोट करने का आरोप लगाया। बसपा उम्मीदवार दानिश अली ने भी उन पर पलटवार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement