Mount Abu 3°C, cold all day long in Sirohi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:50 pm
Location
Advertisement

माउंटआबू 3 डिग्री सेल्सियस, दिनभर शीतलहर

khaskhabar.com : रविवार, 24 दिसम्बर 2017 11:19 AM (IST)
माउंटआबू 3 डिग्री सेल्सियस, दिनभर शीतलहर
सिरोही। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान में लगातार तीसरे दिन भी एक डिग्री की गिरावट हुई। इसके साथ शनिवार को यहां न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम पारा 3 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही माउंट आबू में ठिठुरन बढ़ गई है। रात की सर्दी दिन की धूप में भी सताती रहती है। दिनभर शीतलहर चलने से लोग गर्म कपड़ों से लदे रहते हैं। ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच सैलानियों का माउंटआबू पहुंचना जारी है। सुबह के वक्त कोहरे का नजारा सैलानियों को खूब आकर्षित कर रहा है।

जिला मुख्यालय सिरोही शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरोही के तापमान में दो दिन में ही छह डिग्री गिरावट हुई। तेज हवा चलने के कारण ठिठुरन भी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिनों तक तापमान में गिरावट होगी।

माउंट आबू में 21 दिसंबर को अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री से ल्सियस रहा। 22 दिसंबर को अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से सेल्सियस रहा। 23 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी प्रकार जिला मुख्यालय सिरोही में पारा 21 दिसंबर को अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस, 22 को 26 डिग्री सेल्सियस और 23 दिसंबर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री की कमी के साथ 23 दिसंबर को 8 डिग्री दर्ज किया गया।21 दिसंबर को यह 14 डिग्री सेल्सियस था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement