MoU will be done at district level in Invest Summit, District Collector should keep full preparation - Chief Secretary -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन्वेस्ट समिट में जिला स्तर पर किये जाएंगे एमओयू जिला कलक्टर रखें पूरी तैयारी- मुख्य सचिव

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 नवम्बर 2021 7:32 PM (IST)
इन्वेस्ट समिट में जिला स्तर पर किये जाएंगे एमओयू जिला कलक्टर रखें पूरी तैयारी- मुख्य सचिव
जयपुर। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि जनवरी 2022 में होने वाले ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ निवेश सम्मेलन के लिए जिला स्तर पर टीम बनाएं और तैयारियों की मॉनिटरिंग रखें। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का लक्ष्य अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित कर प्रदेश में नई विकास परियोजनाएं शुरू करने का है। राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब जिला स्तर तक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा सम्मेलन के दौरान ही विकास परियोजनाओं के शिलान्यास तथा उद्घाटन किये जाएंगे। आर्य मंगलवार को शासन सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलक्टरों तथा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ की तैयारियों, पर्यावरण विभाग से संबंधित मुद्दों,महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों तथा टेलिकॉम कम्पनियों के राइट ऑफ वे के मुद्दों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में होने वाला यह निवेश सम्मेलन राज्य सरकार के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा है कि प्रदेश के विकास में इनवेस्ट राजस्थान एक मील का पत्थर साबित हो। सम्मेलन को व्यापक और प्रभावी बनाने की दृष्टि से ही इसे जिला स्तर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने जिला कलक्टरों से कहा कि सम्मेलन की सफलता में सबसे अहम भूमिका जिला कलक्टरों की रहेगी। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलक्टर को निर्देश दिये कि वे आगामी दिनों में जिले से संबंधित अप्रवासी राजस्थानियों की सूची बनाएं और सम्मेलन के प्रचार- प्रसार पर फोकस करें, ताकि अधिकाधिक निवेशक इन योजनाओं का लाभ उठाकर राजस्थान में निवेश के लिए उत्सुक हों। साथ ही प्रत्येक जिले में रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने, भूमि आवंटन तथा भू-उपयोग परिवर्तन सहित अन्य स्थानीय स्वीकृतियों के लिए तत्परता के साथ काम करें। उद्योग विभाग के शासन सचिव आशुतोष पेडणेकर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से निवेश सम्मेलन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए मोटे तौर पर 10 क्षेत्र, कृषि तथा कृषि प्रसंस्करण, ऑटो एण्ड ऑटो कॉम्पोनेन्ट्स, ईवी, कैमिकल, एण्ड पैट्रोकैमिकल, ईएसडीएम, आईटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, माइन, मिनरल्स तथा सिरेमिक्स, नवीकरणीय उर्जा, टैक्सटाइल तथा पर्यटन तय किये गए हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 3 हजार से अधिक सम्भावित निवेशक उपस्थित रहेंगे तथा 5 हजार से अधिक ऑनलाइन शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement