Morning smog in Delhi, air quality extremely bad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 12:34 am
Location
Advertisement

दिल्ली में सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 12:24 PM (IST)
दिल्ली में सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धुंध छाई रही। इसके साथ वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘आज दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद धुंध छाने की संभावना है’’

सुबह 10 बजे पीएम2.5 का औसत स्तर 232 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा जबकि पीएम10 का स्तर 376 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो कि प्रदूषक कणों के बिखराव के लिए अनुकूल नहीं है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement