Morning cold, air quality in Delhi extremely bad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:55 pm
Location
Advertisement

दिल्ली में सुबह ठंड, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

khaskhabar.com : शनिवार, 08 दिसम्बर 2018 10:30 AM (IST)
दिल्ली में सुबह ठंड, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह ठंड रही। इसके साथ वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।

सुबह नौ बजे औसत पीएम2.5 का स्तर 191 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा जबकि पीएम10 का स्तर 346 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि दृश्यता 1,000 मीटर रही।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रही।’’



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement