More than a dozen Telugu Desam Party MLAs in touch with BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:34 pm
Location
Advertisement

तेलुगू देशम पार्टी के दर्जन से ज्यादा MLA भाजपा के संपर्क में

khaskhabar.com : बुधवार, 26 जून 2019 11:23 AM (IST)
तेलुगू देशम पार्टी के दर्जन से ज्यादा MLA भाजपा के संपर्क में
नई दिल्ली। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के चार राज्यसभा सदस्यों के दलबदल के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब आंध्र प्रदेश में तेदेपा के दो तिहाई से ज्यादा विधायकों के संपर्क में है, जो जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आंध्र प्रदेश के राज्य प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने कहा कि तेदेपा सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं और पार्टी का गढ़ ढहता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि तेदेपा के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, लेकिन उन्होंने संख्या साझा करने से इनकार कर दिया।

देवधर ने बातचीत में कहा कि तेदेपा अब एक ऐसी पार्टी है जिसका कोई भविष्य नहीं है, क्योंकि नायडू का भ्रष्टाचार सामने आ चुका है। देवधर, त्रिपुरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के मुख्य रणनीतिकार रहे हैं। देवधर ने कहा कि कैश-फॉर-वोट घोटाले से लेकर विभिन्न विवादास्पद सरकारी अनुबंधों के उनकी (तेदेपा) सरकार द्वारा दिए जाने से नायडू गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। यही वजह है कि अधिकांश विधायक, यहां तक कि उनके करीबी सहयोगी भी पार्टी को छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement