More than 20 million illegal liquor seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

20 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 8:45 PM (IST)
20 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त
उदयपुर। टीडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाइवे पर ट्रक में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ट्रक से अंग्रेजी शराब के 551 कार्टन बरामद किए हैं। जिनकी बाजार कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। टीडी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पडूना टोल नाके पर नाकाबन्दी की। जहां नाकाबन्दी तोड़कर निकल रहे एक ट्रक का पुलिस ने पीछा करते हुए उसे आगे जाकर बरामद कर लिया। लेकिन इस दौरान ट्रक चालक और खलासी ट्रक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement