Monsoon will knock on Tuesday in Kerala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल में मंगलवार को दस्तक देगा मानसून

khaskhabar.com: सोमवार, 29 मई 2017 11:23 PM (IST)
केरल में मंगलवार को दस्तक देगा मानसून
तिरुवनंतपुरम। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार तक केरल में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मौसम के मौजूदा हालात संकेत देते हैं कि दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि मानसून के पहुंचने से पहले ही सोमवार को राज्य में जोरदार बारिश हुई है। आईएमडी ने कहा कि केरल के अलावा लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में भी मानसून अगले 24 घंटों में दस्तक दे सकता है। केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक इस बात का संकेत है कि भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून पहुंच गया है, और बारिश का मौसम शुरू हो गया है। आईएमडी के दिल्ली कार्यालय के अनुसार, आमतौर पर जून के प्रथम सप्ताह में केरल में मानसून दस्तक देता है। आईएमडी के अधिकारी एम. महापात्रा ने कहा, ‘‘केरल के लिए इसके पहले का अनुमान पांच जून था।’’ केरल में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि पहली जून है, और 2005 से आईएमडी ने तिथि के लिए संचालनगत अनुमान जाहिर करने शुरू किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement