Advertisement
विधानसभा का मानसून सत्र आज शिमला में शुरू
शिमला। प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज दोपहर 2 बजे शिमला में शुरू हो रहा है। 31 अगस्त तक चलने वाले सत्र में 11 बैठकें होंगी। आज सत्र की शुरुआत शोकोदगार से होगी। विधानसभा के पूर्व सदस्य पंडित शिव लाल, चौधरी विद्या सागर और शिव कुमार के निधन पर शोक प्रस्ताव रखे जायेंगे। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दोनों दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है ताकि सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाया जा सके। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने को तैयार है।
इस बीच कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा के काजा में फंसे होने का समाचार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हैलीकॉप्टर के माध्यम से एयर लिफ्ट करवाने की मांग की है ताकि वे मॉनसून सत्र में शामिल हो सकें।
इस बीच कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा के काजा में फंसे होने का समाचार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हैलीकॉप्टर के माध्यम से एयर लिफ्ट करवाने की मांग की है ताकि वे मॉनसून सत्र में शामिल हो सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
शिमला
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement