monsoon rain : Delhi Rain, flood in Assam, Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:28 pm
Location
Advertisement

बारिश के दो रूप : असम और बिहार में आफत, दिल्ली में बारिश से मिली राहत

khaskhabar.com : सोमवार, 15 जुलाई 2019 4:42 PM (IST)
बारिश के दो रूप : असम और बिहार में आफत, दिल्ली में बारिश से मिली राहत
नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून (Monsoon 2019) ने अपनी दस्तक दे दी हैं। असम और बिहार (Asam and Bihar) में भारी बारिश (Heavy Rain) से हाहाकार मचा हुआ है। मूसलाधार बारिश ने बिहार के ज्यादातर शहरों को पानी-पानी कर दिया है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के बाद ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ गया है। वहीं भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात से मोरीगांव में लगभग 200 गांव प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश से बिहार में बहनेवाली नदियों में पानी तेज उफान से बढ़ रहा है।

सूबे के दर्जनभर से ज्यादा जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों का घर-द्वार सब बाढ़ में डूब चुके हैं। दरभंगा (Darbhanga)और मधुबनी (Madhubani) में हालात बहुत ही खराब हैं। इसके अलावा शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, सुपौल और मुजफ्फरपुर भी बाढ़ की चपेट में हैं। कमला नदी समेत कई नदियां अपना विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं, बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, राज्य के छह जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली में बारिश...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement