Monk came to protest the rise of communal incidents saint-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांप्रदायिक घटनाओं की बढ़ोतरी के विरोध में उतरे साधु संत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 3:46 PM (IST)
सांप्रदायिक घटनाओं की बढ़ोतरी के विरोध में उतरे साधु संत
भीलवाड़ा। जिले में पिछले कुछ सालों से सांप्रदायिक घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी से गुस्साए संतगणों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की और चेतावनी भी दी कि यदि 26 दिसंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो वे 27 दिसंबर से वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। हरीसेवा धाम के महंत हंसाराम ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भीलवाड़ा शहर का माहौल कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से बिगाड़ा जा रहा है। ये सभी असामाजिक तत्व शहर के बाहर से आते है और हंगामा खड़ा करके वापस गायब हो जाते हैं। जिसके कारण शहर की हवा में सम्प्रदायिक दंगों की हवा घुल रही है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर संकटमोचन हनुमान मंदिर के बाबू गिरी और पंचमुखी धाम के महंत के साथ शहर के विभिन्न मंदिरों के महंत, संत और विश्व हिंदू परिषद के सुरेश गोयल मौजूद रहे।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement