khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 11:59 AM (IST)
दिल्ली एनसीआर की खूंखार दरिंदो
से भरी सड़को पर एक औरत अपनी दो बेटियों के साथ एक आसरे की तलाश में है । जहां
रोजाना दील्ली एन सी आर में किसी लड़की या महिला के साथ बदसलुकी होती है वहाँ इस
महिला और लड़कियों की पुलिस से भी मदद नहीं मिल रही है। मुजफ्फरनगर की
रहने वाली एक महिला अपनी दो बेटियों की लाज बचाने के लिए मुजफ्फरनगर से यहाँ भाग कर आई है
। असल में इनके आरोपों के मुताबिक इनके परिवारों के पुरुष इन दोनों लड़कियों को
बेचना चाहते है। रात में जैसे ही इनमे से एक लड़की ने ये बात सुनी तो सारी बात
मां को बता कर रात के अंधेरे में तीनों अपनी जिन्दगी बचा घर से भाग निकली ।
गाजियाबाद में ये इस उम्मीद से आई थी की इनका रिश्तेदार इन्हें अपने यहाँ पनाह
दे देगा लेकिन रिश्तेदार ने भी हाथ खड़े कर दिए। पुलिस ने भी इन्हें थाने में टका
सा जवाब दे दिया की जहाँ का मामला है वहाँ रिपोर्ट दर्ज कराओ।
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...