Mohan to Mahatma exhibition -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोहन से महात्मा प्रदर्शनी का वीरांगना ने किया शुभारम्भ

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जुलाई 2019 7:04 PM (IST)
मोहन से महात्मा प्रदर्शनी का वीरांगना ने किया शुभारम्भ
जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर लगाई गई तीन दिवसीय ‘मोहन से महात्मा‘ प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवा गांधी के विचारों से प्रेरित हो रहे हैं। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन के हॉल में लगाई गई इस प्रदर्शनी के माध्यम से गांधी के जीवन परिचय के साथ ही उनके प्रेरणादायी कार्यों और विचारों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया है, जिसे विद्यार्थी, युवा और आमजन काफी पसंद कर रहे हैं। 2 अगस्त तक चलने वाली यह प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली है। प्रदर्शनी का उद्घाटन एंडवा गांव के शहीद बाबूलाल मीना की वीरांगना धौली देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, राज्य सरकार द्वारा मनोनीत महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक विनोद जैन, जिला परिषद के सीईओ किशोर कुमार, एसडीएम रघुनाथ सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बालक-बालिकाएं एवं आमजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement