Modis attack on opposition in Bihar: Said - As long as lanterns rule in Bihar, only...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में मोदी का विपक्ष पर हमला: बोले-जबतक बिहार में लालटेन का राज रहा, तबतक सिर्फ...

khaskhabar.com: बुधवार, 06 मार्च 2024 5:07 PM (IST)
बिहार में मोदी का विपक्ष पर हमला: बोले-जबतक बिहार में लालटेन का राज रहा, तबतक सिर्फ...
बेतिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी चंपारण के बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने जनसभा में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा एक तरफ नया भारत बन रहा है, दूसरी तरफ RJD, कांग्रेस और इनका INDI गठबंधन अभी भी 20वीं सदी की दुनिया में जी रहा है। NDA सरकार कह रही है कि हम घर को सूर्यघर बनाना चाहते हैं... लेकिन INDI गठबंधन अभी भी लालटेन की लौ के भरोसे है। जब तक बिहार में लालटेन का राज रहा तब तक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, एक ही परिवार समृद्ध हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह वह भूमि है जिसने भारत की आजादी की लड़ाई में नए प्राण फूंके, नई चेतना का संचार किया। इसी भूमि ने मोहनदास जी को महात्मा गांधी बना दिया। विकसित बिहार से विकसित भारत का संकल्प लेने के लिए बेतिया, चंपारण से अच्छा स्थान और कोई नहीं है। नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजादी के बाद के दशकों में यहां से युवाओं का पलायन बिहार में बहुत बड़ी चुनौती रही है। जब यहां जंगलराज आया तब यह पलायन और बढ़ गया। जंगलराज वालों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की...बिहार के नौजवान रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता-फूलता रहा, किस तरह नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा गुनहगार है। जंगलराज के जिम्मेदार परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया। यह NDA सरकार है जो इस जंगलराज से बिहार को बचाकर इतना आगे लाई है।
मोदी ने कहा, "बिहार वह धरती है जिसने सदियों तक देश का नेतृत्व किया है, जिसने एक से बढ़कर एक प्रतीभावान व्यक्तित्व दिए हैं... जब-जब बिहार समृद्ध रहा है तब भारत समृद्ध रहा है इसलिए विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement