Advertisement
मोदी-शाह की जोड़ी ने वसुंधरा को शर्मनाक हार से बचाया

वहीं चुनाव के वक्त सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट करके 44 लाख युवाओं को रोजगार देने का अवसर देने की बात कही । यह आंकड़ा भी युवाओं को नहीं लुभा सका। हकीकत प्रदेश के युवा जानते है साथ ही 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ते का लालच भी उन्हें ललचा नहीं सका।
साथ ही यह बात सामने आई है कि प्रदेश की जनता सीएम वसुंधरा राजे से नाराज थी, भले ही मुख्यमंत्री ने हर विधानसभा क्षेत्र को पिछले पांच साल में कवर किया हो, लेकिन सिर्फ लाभार्थी वर्ग के सहारे चुनाव नहीं जीता सकता है। सरकारी कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, कंप्यूटर शिक्षक, बेरोजगार युवा, यह सभी सरकार की घोषणाओं से परेशान दिखे, कि कुछ मिला तो नहीं लेकिन ढिढ़ोरा पीटा गया। राजनीतिक पंडितों की माने तो अगर सीएम वसुंधरा राजे शर्मनाक हार से बची है, तो वह सिर्फ पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा संगठन की वजह से बची है। पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने ताबड़तोड़ जनसभाएं की और भाजपा के पक्ष में मत और समर्थन मांगा। इसके चलते भाजपा शर्मनाक हार से बच गई, नहीं तो पूर्ववर्ती गहलोत सरकार जैसा 21 सीटों वाला हाल हो जाता।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



