Modi made 15 industrialists Rs 3 lakh crore Debt waiver: Gandhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:48 pm
Location
Advertisement

मोदी ने किया 15 उद्योगपतियों को साढ़े 3 लाख करोड़ रु का कर्ज माफ : गांधी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 नवम्बर 2018 9:01 PM (IST)
मोदी ने किया 15 उद्योगपतियों को साढ़े 3 लाख करोड़ रु का कर्ज माफ : गांधी
विदिशा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को रोजगार और किसानों की फसल का दाम दोगुना किए जाने के वादे पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में सबसे बुरा हाल युवाओं और किसानों का है। मध्य प्रदेश के गंजबासोदा प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के समय दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने और किसानों को उपज का उचित दाम देने के वादे किए थे। 15 लाख रुपये देने का वादा तो पूरी तरह झूठा था।

उन्होंने कहा कि देश के 15 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, मगर किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जाता है। यह सरकार कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करती है। इस सरकार के लिए किसान और युवाओं की कोई अहमियत नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement