Modi Kanpur program cancelled -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी का 15 को कानपुर का कार्यक्रम रद्द

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जून 2016 11:57 AM (IST)
मोदी का 15 को कानपुर का कार्यक्रम रद्द
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 15 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इसे 18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने के कारण रद्द किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम रद्द होने की औपचारिक सूचना यहां भेजी है। कौशल विकास मिशन की सालगिरह पर 12 से 15 जुलाई के बीच आईआईटी परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। कार्यक्रम के समापन पर 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां पहुंचना था। आईआईटी के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री को निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड पर एक रैली को भी संबोधित करना था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने भी कानपुर का दौरा किया था। लेकिन अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम रद्द होने की सूचना भेजी है। कार्यक्रम संयोजक विधायक सतीश महाना ने बताया कि कौशल विकास का पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से सूचना मिल गई है। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement