Modern engineers take inspiration from ancient Indian technology - Governor -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:38 am
Location
Advertisement

प्राचीन भारतीय प्रौद्योगिकी से प्रेरणा लें आधुनिक इंजीनियर - राज्यपाल

khaskhabar.com : बुधवार, 15 सितम्बर 2021 4:50 PM (IST)
प्राचीन भारतीय प्रौद्योगिकी से प्रेरणा लें आधुनिक इंजीनियर - राज्यपाल
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्राचीन भारतीय ग्रंथों में मौजूद तकनीकी ज्ञान-विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आधुनिक समय- संदर्भों के अनुरूप अध्ययन के लिए उपलब्ध करवाए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि इंजीनियिंरग विद्याथ्रियों को यह बताए जाने की जरूरत है कि भारतीय प्रौद्योगिकी कितनी प्राचीन और वैज्ञानिक है। राज्यपाल मिश्र ने अभियन्ता दिवस के अवसर पर आयोजित “एमीनेंट इंजीनियर्स अवार्ड 2021” कार्यक्रम में बुधवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए भारत रत्न से सम्मानित महान अभियन्ता सर एम. विश्वेश्वरय्या के शिक्षा, अभियांत्रिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान को याद किया। महर्षि कणाद, भास्कराचार्य, आर्यभट्ट का उल्लेख करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि भारत देश प्रौद्योगिकी और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में शुरू से ही अत्यंत समृद्ध रहा है। हड़प्पा काल के अवशेषों में मिले स्नानागारों से पता चलता है कि इन्हें लीक प्रूफ बनाने के लिए जिप्सम व बिटूमिनस का प्रयोग किया जाता था। यह हड़प्पा सभ्यता के लोगों के सिविल इंजीनियरिंग ज्ञान का बेहतरीन नमूना है।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि देश को वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए इंजीनियरिंग शिक्षा का व्यावहारिक विकास बहुत जरूरी है, इसे देखते हुए नई शिक्षा नीति में तकनीकी शिक्षा के व्यावहारिक प्रसार पर विशेष ध्यान दिया गया है।
कार्यक्रम में आई.ई.आई. के पूर्व अध्यक्ष डॉ. टी.एम. गुनाराजा ने अपने सम्बोधन में कोरोना काल में अभियन्ताओं द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा की। आई.ई.आई. के पूर्व अध्यक्ष श्री शिशिर कुमार बनर्जी ने अपने सम्बोधन में देश के विकास में अभियन्ताओं के योगदान पर प्रकाश डाला। आई.ई.आई. राजस्थान के चेयरमैन सज्जन सिंह यादव ने संस्था के राजस्थान चैप्टर का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement