Mobiles worth Rs 6 lakh stolen in broad daylight recovered, two interstate thieves arrested from Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिन दहाड़े चोरी हुये 6 लाख रुपए मूल्य के मोबाईल बरामद , दो अंतर्राज्यीय चोर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 18 सितम्बर 2024 8:53 PM (IST)
दिन दहाड़े चोरी हुये 6 लाख रुपए मूल्य के मोबाईल बरामद , दो अंतर्राज्यीय चोर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने दिन दहाड़े मोबाइल चोरी की घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों विनोद सूर्यवंशी पुत्र धन्ना लाल (32) निवासी मन्याखेडी थाना रिंगनोद जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) तथा शिवराज सिंह पुत्र जगदीश सिंह (23) निवासी लसुल्डिया थाना नलखेडा जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश) को गिरफतार कर 6 लाख रूपए कीमत के 20 मोबाइल बरामद किये है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि 14 सितंबर को परिवादी राजेश सेन ने एक रिपोर्ट पेश दी कि मैं अग्रवाल एजेन्सी उदयपुर जो कि पोको (POCO) मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूटर है, उनके यहां सेल्समेन के पद पर कार्यरत हूं ।विभिन्न व्यापारियो को मोबाईल देने के लिए उदयपुर आफिस से 20 मोबाईल राजधानी बस के चालक प्रहलाद मालवीय के मार्फ़त मंगवाए गये थे। 13 सितम्बर की दोपहर 2.30 बजे में बस स्टैण्ड पहुंचा तो ड्राईवर प्रहलाद ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति बस से पार्सल चोरी करके ले गया।

घटना को ट्रेस आउट कर मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए करने के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर्वत सिंह व सीओ बद्री लाल राव के नेतृत्व में एसएचओ राम सुमेर मीणा द्वारा अनुसंधान अधिकारी एएसआई सूरज कुमार की टीम गठित की गई। अनुसंधान के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर फुटेज मे दो सन्दिग्ध व्यक्ति दिखने पर निम्बाहेड़ा, नीमच व रतलाम तक लगभग 100 से अधिक कैमरों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के जाने वाले रास्तो को खंगाला गया।

सीसीटीवी फुटेज मे आने वाले संदिग्ध व्यक्तियो के फोटो सभी जगह शेयर कर मुखबिरों को एक्टिव किया गया। इसी दौरान एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली की फुटेज मे दिखने वाले आरोपी अभी नीमच बस स्टेण्ड पर बैठे है। इस पर एएसआई सूरज कुमार मय टीम द्वारा मौके पर पहुंच घेरा देकर आरोपी विनोद सुर्यवंशी व शिवराज सिंह को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि हम दोनो दोस्त है, निम्बाहेड़ा मे रहकर ही मजदुरी का काम करते है। हमने अक्सर देखा है कि उदयपुर से निम्बाहेड़ा आने वाली प्राइवेट बसो मे उदयपुर से किसी न किसी सामान के पार्सल रोज आते रहते है। इस पर हम निम्बाहेड़ा बस स्टेण्ड आकर उदयपुर से आने वाली बस का इंतजार करने लगे। 13 सितम्बर के रोज करीब 2.30 बजे एक बस उदयपुर से आकर बस स्टैण्ड पर रूकी।

बस मे रखा पार्सल उठाकर हम दोनों वहा से वापस नीमच की तरफ चले गये थे। दोनो अभियुक्तों को गिरफतार कर न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान किया गया। चोरी हुये POCO कम्पनी के 6 लाख रुपए मूल्य के 20 मोबाईल बरामद किये गये। अभियूक्तों से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है जिससे अन्य जगहों पर की चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement