MLA Of Sultanpur Lodhi Navtej Singh Cheema appointed as general secretary of the legislative party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 6:09 am
Location
Advertisement

चीमा विधायक दल के महासचिव नियुक्त

khaskhabar.com : रविवार, 25 जून 2017 8:43 PM (IST)
चीमा विधायक दल के महासचिव नियुक्त
कपूरथला। पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेसी विधायक दल के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस विधायक दल के आठ नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। इनमें विधानसभा हलका सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा को विधायक दल का महासचिव नियुक्त किया है। विधायक चीमा के महासचिव बनने पर हलका सुल्तानपुर लोधी के समूह कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

रविवार को विधायक को उनके घर सुल्तानपुर लोधी में बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान आसा सिंह विर्क, ब्लॉक प्रधान मुखत्यार सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदरजीत सिंह, नरिंदर सिंह जैनपुर, दीपक धीर, संजीव कुमार मरवाहा, लक्की नैयर, जतिंदर सिंह, अजीतपाल सिंह बाजवा, नवदीप सिंह, जसपाल सिंह आदि ने चीमा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह आभारी हैं। जिस पद के लिए उन्हें नामजद किया है, वह उस ड्यूटी को तनदेही के साथ निभाएंगे और हलका विकास के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। चीमा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों और पंजाब सरकार द्वारा इन समारोह को मुख्य रखकर सुल्तानपुर लोधी का विकास पहल के आधार पर करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement