Advertisement
विधायक कालीचरण सर्राफ ने स्वच्छता योद्धाओं के साथ झाड़ू लगाकर की स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत

इससे पूर्व विधायक ने शिविर का अवलोकन किया साथ ही लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया उन्होंने पीएम स्व निधि योजना के तहत लाभार्थियों को 10 हजार के चेक भी सौपे।
सर्राफ ने सभी को सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ दिलवाई इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला
माननीय विधायक ने स्वच्छता योद्धाओं के साथ गणेश मंदिर चैराहे से झाड़ू लगाकर स्वच्छता सप्ताह की भी शुरुआत की।
इस अवसर पर आयुक्त बाबूलाल गोयल, समितियो के अध्यक्ष, पाषर्दगण जोन उपायुक्त, मुख्यालय उपायुक्त सहित निगम के आलाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
कल यहां आयोजित होगें विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कैम्प
मंगलवार को तिलक नगर सामुदायिक एलबीएस काॅलोनी के पीछे, राजकीय सीनियर सैकण्डी स्कूल आदर्ष नगर पंचवर्टी सर्किल में कैम्प आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही 27 दिसंबर 2023 को शहीद अमित भारद्वाज स्मृति उद्यान मालवीय नगर वार्ड संख्या 130, सामुदायिक केन्द्र बी-ब्लाॅक, करधनी मालवीय नगर (जयपुर विकास प्राधिकरण) वार्ड नं. 131 पर कैम्प आयोजित किया जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


