Advertisement
आयड़ नदी में अतिक्रमण देखकर भड़के विधायक जैन

विधायक जैन बोले कि इस संबंध में वह महापौर जीएस टांक से बात करेंगे तथा उन्हें पूरी स्थिति बताकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए कहेंगे। विधायक के साथ पूर्व पार्षद नानालाल बया, भूपेंद्र जैन, पार्षद पूनम चंद मोर, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, प्रेम ओबरवाल, ललित तलेसरा, महेश भावसरा सहित सभी क्षेत्रवासी मौजूद थे।
नदी की स्थिति बदतर कर दी
विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि उन्होंने आयड़ नदी का दौरा किया और उसमें चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। नदी के ऐसे हालात कर दिए वह बदतर हो गई। उन्होंने नदी पेटे में कराए जा रहे निर्माण को गलत बताया। उन्होंने नदी के 25 फीट छोटे किए जाने पर सवाल भी उठाए तथा इस संबंध में तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाकर नदी को फिर से चौड़ा करने को कहा। उन्होंने एक इंजीनियर की तरफ इशारा करते हुए यह भी कहा कि यह सब इनकी मिलीभगत से हुआ है।
कलेक्टर मौके पर आए, नदी पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
विधायक के दौरे की सूचना पर जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल भी मौके पर आए। उनके निर्देश पर नदी पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया। विधायक ने कलेक्टर को दिखाया कि पूर्व में आयड़ नदी को जहां तक चिन्हित किया था, उससे आगे तक निर्माण कर दिए गए। उन्होंने कहा, अतिक्रमण करने वाला भले ही उनका सगा भाई भी क्यों ना हो, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


