MLA hurt as police foil attempt to install statue in Hyderabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:09 pm
Location
Advertisement

हैदराबाद में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर झड़प, MLA राजा सिंह घायल

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 जून 2019 4:02 PM (IST)
हैदराबाद में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर झड़प, MLA राजा सिंह घायल
हैदराबाद। हैदराबाद के जुमेरात बाजार इलाके में तेलंगाना के एकमात्र भाजपा विधायक राजा सिंह स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतिबाई की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुई झड़प के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गए। प्रशासन ने प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी थी, इसलिए पुलिस ने बुधवार रात को प्रतिमा लगाने के प्रयास को रोकने की कोशिश की, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया।

प्रतिमा को आधी रात के बाद लाया गया था। इस बीच, विधायक राजा सिंह वहां पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बहस हो गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। राजा सिंह के सिर में चोट लगी और उन्हें इलाज के लिए ओस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement