Advertisement
भाजपा के लिए कर्नाटक में मिशन दक्षिण हो गया और अधिक चुनौतीपूर्ण

सोमन्ना को पार्टी में अपनी स्थिति के बारे में भाजपा से कोई ठोस आश्वासन भी नहीं मिला है।
वहीं, मांड्या जिले से एकमात्र बीजेपी विधायक डॉ. एम.सी. नारायण गौड़ा भी पार्टी की विजय संकल्प यात्रा में भाग लेने के इच्छुक नहीं हैं।
उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि वह 12 मार्च को बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मांड्या जिले की यात्रा के बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हालांकि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में उनके प्रवेश का विरोध किया है, लेकिन कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने स्थिति पर काबू पा लिया है और नारायण गौड़ा के कांग्रेस में शामिल होने के लिए मंच तैयार है।
वहीं कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी ने 120 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। 104 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीन से चार उम्मीदवारों की सूची को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पार्टी के नेता गुरुवार को 75 और उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेंगे। सूत्रों का कहना है कि 30 सीटें अन्य पार्टियों, खासकर भाजपा से पार्टी में आने वालों के लिए आरक्षित की गई है।
उधर, येदियुरप्पा ने कहा है कि वह मंत्रियों सोमन्ना और नारायण गौड़ा से बात करेंगे और कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


