Miscreant arrested under Arms Act in Jaipur, knife seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में आर्म्स एक्ट में बदमाश गिरफ्तार, चाकू जप्त

khaskhabar.com: बुधवार, 02 जून 2021 11:30 AM (IST)
जयपुर में आर्म्स एक्ट में बदमाश गिरफ्तार, चाकू जप्त
जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने मंगलवार शाम धारदार चाकू लेकर घूमते एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट में आरोपित कल्लू को गिरफ्तार किया गया है, वह जलेबी चौक पर खानाबदोश रहता है। शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि झूलेलाल मंदिर के पास एक व्यक्ति चाकू से आते जाते लोगों को डरा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित कल्लू को पकड़ा, जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement