Misbehaved with a minor, made a video, girl ate poison-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:10 am
Location
Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म किया, वीडियो बनाई, लड़की ने जहर खाया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 05 मई 2017 7:12 PM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म किया, वीडियो बनाई, लड़की ने जहर खाया
लुधियाना। अपनी मां की जगह काम पर आई एक नाबालिग को युवक ने नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म किया। साथ में उसकी वीडियो भी बनाई। बाद में उसे धमकी देने लगा। इससे बचने के लिए युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
घटना सलेम टाबरी स्थित शिवपुरी की फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक ने पहले तो वहीं पर काम करने वाली लड़की से दोस्ती की। लड़की की मां एक फैक्टरी में काम करती थी। कुछ दिन पहले उसकी मां किसी काम से उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर गई। इस दौरान वह अपनी मां की जगह काम पर जाने लगी।

फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक ने उसे 23 अप्रैल को नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी मोबाइल से वीडियो भी बना ली। होश में आने पर युवक ने उसे वीडियो दिखाई और उसे किसी को न बताने की धमकी दी।
लड़की ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मां को दी तो वह गोरखपुर से लुधियाना आई और आरोपी के भाई से बात की। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी तो वह पूरे परिवार पर तेजाब से हमला कर देगा। लगातार परिवार को धमकी मिलने से परेशान होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ निकल लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवक फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement