Minor arrested for rape and abortion, arrested accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:25 pm
Location
Advertisement

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 14 जुलाई 2018 4:51 PM (IST)
नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी । हरियाणा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव रामगढ़ निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।


पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग के पिता ने उक्त आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने तथा गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता के पिता ने कहा था कि वह सदर थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है और शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में बर्तन साफ कर परिवार का गुजारा करता है।


करीब तीन माह पूर्व उसकी 15 वर्षीय बेटी दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी उसकी बेटी को डरा धमका कर अपने घर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी बेटी को किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। घटना के करीब दो माह बाद उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ था। उन्होंने एक नर्स से जांच कराई तो उसने बताया कि नाबालिग गर्भ से है। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी के अस्पताल में जांच कराया तो वहां भी उसकी बेटी के पेट में गर्भ बताया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अशोक को पता लगा तो जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद अशोक व उसकी पत्नी उसकी बेटी को दिल्ली लेकर गए जहां उसका गर्भपात करा दिया। नाबालिग के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
एक अन्य मामले में हरियाणा पुलिस ने महिला को जाल में फंसाकर दिल्ली व राजस्थान में देह व्यपार में धकेलने वाली रेवाड़ी के एक मोहल्ले से महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान दिल्ली इंद्रलोक निवासी महिला के रूप में हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि जानकारी अनुसार शहर के एक मोहल्ला से 12 जून को अचानक एक महिला लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद रेवाड़ी शहर थाना पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 11 जुलाई को महिला ने अपने परिजनों से संपर्क किया तथा चिड़ावा में एक महिला के चुंगल में होने की जानकारी दी। परिजन 12 जुलाई को महिला को वापस ले आए तथा पुलिस को सूचना दी।
महिला ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने उसे बातों में फंसाकर दिल्ली बुला लिया था तथा उसे होटलों में देह व्यापार के लिए भेजना शुरू कर दिया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती रही। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी महिला से उसकी मुलाकात सफर के दौरान एक बस में हुई थी तथा उक्त महिला ने उसके मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद से दोनों के बीच कई बार बातचीत भी हो चुकी थी। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल व बयान दर्ज करने के बाद शुक्रवार की शाम को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी महिला से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement