Advertisement
पुणे-नासिक हाईवे पर मिनी वैन खड़ी बस से टकराई, 9 लोगों की मौत

बता दें कि बीते गुरुवार को मुंबई दहिसर टोल नाके पर एक कार डंपर से टकरा गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, एक यात्री को सुरक्षित बचाया गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई थी और वह जलकर राख हो गई थी। डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई थी। हादसे का वीडियो भी सामने आया था।
घटनास्थल पर लोगों में इस हादसे को लेकर चीख पुकार मच गई थी। कार में आग इतनी तेजी से लगी थी कि किसी को इस हादसे में बचाव करने का मौका तक नहीं मिला था। रोड से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी थी।
वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक महामार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 15 घायल हो गए थे। यह हादसा ठाणे जिले शाहपुर में हुआ था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


