khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 10:13 PM (IST)
नए नियमों में साफ लिखा है कि हॉस्टल में रहने वाली लडकियों को रात
में साढे नौ बजे के बाद हॉस्टल में एंट्री नहीं दी जाएगी। यानि हर हाल में
लडकियों को साढे 9 बजे तक हॉस्टल वापस आना होगा। छात्राएं इसका भी विरोध
कर रही हैं क्योंकि उनके मुताबिक उनमें से कई कोचिंग जाती हैं और वापस
हॉस्टल आते-आते कई बार 10 बज जाते हैं। ऎसे में यह आदेश उनके लिए एक बडी
परेशानी है।
मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि किसी भी फैसले
को लागू करने से पहले उसकी व्यवहारिकता के बारे में सोच लेना चाहिए। इधर,
मैनिट में पीएचडी स्कॉलर्स ने फीस बढोतरी के खिलाफ मोर्चा खोला है।
अभी तक पीएचडी के थीसिस जमा करने के लिए जहां 4 हजार रूपए लगते हैं, अब 40
हजार रूपए जमा करने को कहा जा रहा है। इसके विरोध में छात्रों ने शुक्रवार
को मैनिट परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी की।