Advertisement
सहस्राब्दी वन पृथ्वी पर एक नया हरित स्थान

पहले वृक्ष रोपण किया जाए, फिर शहर का निर्माण। यह श्योंगआन नव क्षेत्र के निर्माण की एक नई अवधारणा है। इस तरह श्योंगआन नव क्षेत्र पारिस्थितिकी की प्राथमिकता देते हुए हरित विकास पर महत्व देता है। साल 2018 में पारित 'हपेई श्योंगआन नव क्षेत्र की परियोजना' के अनुसार, नव शहर के निर्माण के दौरान श्योंगआन में नीले और हरित स्थानों का क्षेत्रफल 70 प्रतिशत होगा।
अपनी स्थापना से लेकर अब तक पिछले चार सालों में श्योंगआन में 27 हजार हेक्टेयर के क्षेत्रफल में 2 करोड़ से अधिक वृक्षों का रोपण किया जा चुका है। नव क्षेत्र में वन कवरेज दर 30 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने श्योंगआन के दौरे पर कहा था कि बेहतर पारिस्थितिक पर्यावरण श्योंगआन नव क्षेत्र का महत्वपूर्ण मूल्य प्रतिबिंबित करता है। नीला आसमान, स्वच्छ जल, हरित पर्यावरण होना चाहिए। भविष्य में जीवन का सबसे उच्चतम मापदंड पारिस्थितिकी से जुड़ा हुआ है। श्योंगआन का निर्माण एक 'सहस्राब्दी योजना' है, जिसकी शुभारंभ 'सहस्राब्दी वनों' से होनी चाहिए।
वर्तमान में श्योंगआन नव क्षेत्र में 'सहस्राब्दी वनों' का आकार बुनियादी तौर पर सामने आ गया है। विशाल वन में न केवल स्थानीय लोग, बल्कि पेइचिंग और थ्येनचिन जैसे आसपास के शहरों से पर्यटक आते हैं। वन उद्यान में 'वन बिग डेटा सिस्टम' का अभिनव अनुप्रयोग किया जाता है। प्रत्येक पेड़ों पर एक क्यूआर कोड चिन्हित किया गया है। इसे स्कैन करके लोग पेड़ों की प्रजातियां, उत्पत्ति स्थल, पेड़ रोपण का समय, इसकी जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति, पेड़ के विकास की जानकारी आदि सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इससे न केवल पर्यटक पेड़ से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि पेड़ों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को साकार करने के लिए भी लाभदायक है।
'सहस्राब्दी वनों' से हमारे पास सहस्राब्दी में हरे-भरे पर्यावरण में जीवन बीत सकते हैं। आने वाले दिनों में श्योंगआन नव क्षेत्र में वन रोपण के जोरदार विकास से यहां चीन में ही नहीं, पृथ्वी पर हरे रंग की एक विशाल भूमि पैदा होगी, जो वैश्विक पारिस्थितिक पर्यावरण विकास के लिए बड़ा योगदान भी है।
(थांग युआनक्वेई---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


