फडणवीस सरकार के प्रदर्शन को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। फडणवीस के
पारदर्शिता एजेंडे पर सवाल उठाते हुए पवार ने यह जानने की मांग की कि
महाराष्ट्र में जारी निकाय चुनाव में भाजपा प्रचार-प्रसार पर इतना पैसा
कैसे खर्च कर सका। शिवसेना के मुखपत्र सामना को निकाय चुनाव के दौरान
कुछ दिनों तक बंद करने की भाजपा की मांग की ओर इशारा करते हुए पवार ने इसे
केंद्र सरकार की तरफ से तानाशाही रवैये का संकेत दिया और इसके प्रति विरोध
जताया।
पवार ने कहा, मैं लंबे वक्त तक सत्ता में रहा। यह आश्चर्यजनक है कि
कुछ ही समय में सत्ता का गुरूर कैसे उनके सिर पर चढक़र बोलने लगा और वे एक
समाचार पत्र को प्रतिबंधित करने की मांग कैसे कर सकते हैं। यह तानाशाही
रवैये का संकेत है। निकाय चुनाव में राकांपा की जीत की संभावना के बारे में
पवार ने कहा कि वह कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि उनकी पार्टी मुंबई में
शानदार प्रदर्शन करेगी, क्योंकि यह राज्य स्तर पर मजबूत है।