Advertisement
मंत्री का विवादित बयान, कहा- ‘विकृत मानसिकता वाले लोगों’ ने शुरू की ‘मीटू’

मीटू मुहिम ने देश और महिलाओं की छवि खराब की है...
राधाकृष्णन ने कहा कि ‘मीटू’ मुहिम ने देश और महिलाओं की छवि खराब की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुरुषों के लिए ऐसे ही आरोप लगाना सही रहेगा। उन्होंने कहा,‘वह तो बड़ा अपमान होगा, क्या यह स्वीकार्य होगा।’
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए एम जे अकबर सहित कई नामी-गिरामी हस्तियों पर ‘मीटू’ मुहिम के तहत आरोप लगे हैं। उन पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले कई अखबारों के संपादक रह चुके अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे, जिसके बाद बुधवार को उन्हें केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
‘मीटू‘ मुहिम के तहत अभिनेता नाना पाटेकर, आलोक नाथ, फिल्मकार सुभाष घई, लेखक चेतन भगत, गायक कैलाश खेर और तमिल गीतकार वैरामुथु सहित कई हस्तियों पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


