mercury dips below zero in kargil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करगिल में पारा शून्य से 9.2 डिग्री नीचे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 10:24 PM (IST)
करगिल में पारा शून्य से 9.2 डिग्री नीचे
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के करगिल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। यह गुरूवार रात राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीनगर में रात का तापमान गुरूवार को दर्ज हुए तापमान के मुकाबले बेहतर रहा। मौसम विभाग अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में मौसम ठंडा और शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, करगिल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे दर्ज किया। यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। नजदीकी शहर लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, गुरूवार को यह शून्य से 2.7 डिग्री दर्ज किया गया था। यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement