इलाहाबाद उतरांव थाना इलाके के मोतिहा गांव
में डेंगू बुखार से मर्चेंट नेवी में सी मैन के पद पर नौकरी कर रहे युवक शब्बीर की
मौत हो गई। शब्बीर इस समय घर पर ही आये हुए थे। डेंगू की जानकारी होने पर शब्बीर का
परिवार मुम्बई मे इलाज कराने गया लेकिन वहां पर आराम न मिलने के कारण वहां से
इलाहाबाद ले कर वापस चले आए। इलाहाबाद में भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। जिसके बाद
परिजन शब्बीर को लेकर लखनऊ पीजीआई गए। जहां पर इलाज के दौरान मौत शब्बीर की मौत हो
गई।