Memorandum entrusted to teachers for regular demand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षकों ने नियमित किए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 3:20 PM (IST)
शिक्षकों ने नियमित किए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
धौलपुर। जिला परिषद सीधी भर्ती 2013 के तहत 2015 में नियुक्त शिक्षकों की ओर से दो वर्ष का परिवीक्षा काल पूरा किए जाने के बाद नियमित वेतन श्रृंखला निर्धारित किए जाने की मांग उठने लगी है। इसे लेकर गुरुवार को राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सीएम के विशेषाधिकारी रतनलाल योगी और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा और जिला मंत्री दिनेश चंद्र गुधेनियां ने कहा कि भर्ती के दौरान 2015 में एक हजार शिक्षकों को नियुक्ति प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि वे दो साल का परिवीक्षा काल पूरा कर चुके हैं और न्यायालय में भी इसे लेकर कोई रुकावट नहीं है। लेकिन उन्हें आज तक नियमित नहीं किया गया है और फिक्स भुगतान ही दिया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement