Meja dam canal broken in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाडा में मेजा बांध की नहर टूटी

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जनवरी 2024 8:43 PM (IST)
भीलवाडा में मेजा बांध की नहर टूटी
भीलवाड़ा । शहर के आस-पास ग्रामीण क्षेत्रो मे फसलों की सिचांई हेतु बनाये गये मेजा बाँध की दायी मुख्य नहर चैन संख्या 155 सुरास गांव के पास बरसाती नाला में रिसाव (गुल्ला) लगने के कारण नहर टूट गई। इससे सैकडो बीघा कृषि भूमि पर खड़ी फसल पानी में डूबने के कारण नष्ट हो गई। जिसकी सूचना किसानो ने आला अधिकारियो को दी। सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता सीएल कोली,मांडल तहसीलदार मदन परमार व सरपंच महेन्द्रपाल सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचें और नहर की मरम्मत करवाई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहरों की सफाई सही ढंग से नहीं की गई। जिसके चलते नहर में कई जगह झाड़ियां उग आई। पानी के बहाव में रुकावट आने की वजह से नहर मे गुल्ला लग गया। किसानों ने फसलों के हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement