Mehboob Bakhsh Chishti Urs Mubarak Kalla presented Chadar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महबूब बख्श चिश्ती के उर्स मुबारक पर कल्ला ने चढ़ाई चादर

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 10:35 PM (IST)
महबूब बख्श चिश्ती के उर्स मुबारक पर कल्ला ने चढ़ाई चादर
बीकानेर। हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह0) का 54 वां उर्स मुबारक के अवसर पर नगर के विभिन्न भागों से चादर के विशाल जुलूस निकाले गये। मंगलवार को दिनभर जायरीनों ने मौहल्ला चूनगरान मस्जिद में चिश्ती बाबा की मजार पर चादर और अकीदत के फूल पेशकर मुल्क में अमन चैन और प्रगति की दुआ की। पूर्व काबिना मंत्री डा. बीडी कल्ला ने भी चिश्ती बाबा के मजार पर चादर चढाई। कल्ला के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जियाउर्रहमान आरिफ ने प्रदेष में खुशहाली की दुआ की। सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती के सान्निध्य में मनाये जा रहे उर्स मुबारक के अवसर पर नागौर की सूफी हमीदुदीन तारिकीन दरगाह कमेटी, चिश्तिया मिलाद पार्टी, सर्वोदय बस्ती तथा चिश्तिया एकता कमेटी की ओर चादर के जुलूस निकाले गये तथा मजार पर चादर चढा़ई गई। विभिन्न युवा कमेटियों द्वारा निकाले गये जुलूसों में ऊटों और घोडों पर सवार चादर उठाये विशेष आकर्षण के केन्द्र रहे।
रामपुरा बस्ती लालगढ के दीदार अली तथा मौहल्ला चूनगरान के अमीर हसन ने अलग अलग लंगरों का आयोजन किया गया, जिनमें जायरीनों का सैलाब उमड पडा। हाजी अताउर्रहमान दिलशाद ने किछौछा शरीफ (उ0प्र0) के सैयद पीर नैयर मियां के कर कमलों चिश्ती बाबा के मजार पर चादर पेश की।
दरगाह में पीर हफीजुर्रहमान चिश्ती ने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। उर्स के अवसर पर बाबा फरीद एकता कमेटी द्वारा तकरीर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किछौछा शरीफ (उ0प्र) के सय्यिद आलमगीर अशरफ साहब मुख्य अतिथि थे ।
उर्स का समापन बुधवार को
पीरजादा मोहम्मद सलीम चिश्ती ने बताया कि उर्स का समापन मंगलवार की शाम कुल की रस्म के साथ होगा। इससे पूर्व कुरानखानी, आरिफ अकादमी, पीरबख्श एकता कमेटी की ओर से चादर पेश की जायेगी। कार्यक्रम में कुलशरीफ, शिजराखानी, फातेहाखानी, बडी देग, तकसीमे तबर्रूक के कार्यक्रम होंगे। रात्रि में किछौछा शरीफ (उ0प्र0) के सय्यिद हसन कमाल अशरफ अशरफी की तकरीर होगी। चददर जुलूस, हुसैनी वेलफेयर कमेटी, जाकिर एण्ड पार्टी, अफरोज खान, मुहम्मद इब्राहिम खां की ओर से लंगर लगाये जाएंगे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement