meeting presented-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हंगामें की भेट चढ़ी नगरपरिषद की बैठक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 5:58 PM (IST)
हंगामें की भेट चढ़ी नगरपरिषद की बैठक
चित्तौडग़ढ़। जिले में नगरपरिषद बोर्ड की साधारण सभा की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में सभापति सुशील शर्मा ने सदन के सामने दस बिंदुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मिति से प्रस्ताव पारित किए। हालांकि बैठक में कई बार विपक्ष और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नौंक-झौंक हुई। बैठक में सर्वाधिक हंगामा आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए दिए गए ठेके के भुगतान को लेकर हुआ। विपक्ष ने भुगतान को नियम विरूद्ध बताते हुए सभापति से ब्यौरा मांगा, लेकिन सभापति बात को गोलमोल कर गए। इसके अलावा बैठक में राजीव गांधी पार्क का नाम महात्मा गांधी पार्क करने के अतिरिक्त प्रस्ताव पर विपक्ष के पुरजोर विरोध के कारण सहमति नहीं बन पाई। बैठक से पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षदों ने संशोधित प्रोसेडिंग जारी करने और दशहरे मेले व अन्य मामलों में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। -लाखों के बिल पास, फिर भी आवारा पशुओं से निजात नहीं शहर में आवारा पशुओं की समस्या दिन ब दिन चरम पर पहुंचती जा रही है। समस्या जस की तस बनी हुई है और परिषद आंकड़ों के फेर में उलझी हुई दिखाई दे रही है। बैठक में सभापति ने शहर से 870 आवारा मवेशियों को पकडऩे की बात कही, लेकिन इस पर विपक्ष ने सवाल उठाया कि जब इतने मवेशी पकड़े जा चुके हैं तो जो बचे हैं वो कौन है? विपक्ष ने यह भी कहा कि क्या सभापति सुशील शर्मा और नगरपरिषद अधिकारी सिर्फ आंकड़े ही प्रस्तुत करेंगे या फर्म द्वारा किए गए कार्यों की जांच कराऐंगे। क्यों ना सभापति बार-बार आवारा मवेशियों के कारण होने वाले हादसों और प्राप्त होने वाली शिकायतों पर प्रसंज्ञान लेकर फर्म द्वारा किए गए कार्यों की जांच करवाए। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि नगरपरिषद में सत्तासीन नेताओं और अधिकारियों की संलिप्तता के कारण वह बैकफुट पर है और उनसे ना तो उगलते बन रहा है और ना ही निगलते। नेता प्रतिपक्ष सदीप शर्मा ने भी आज बैठक में ठेकेदार को किए भुगतान का ब्यौरा देने की बात कही, लेकिन ना अधिकारी जवाब दे पाए और ना ही सभापति। इधर प्रतिपक्ष ने गोताखोर उपलब्ध कराने के मामले में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए फर्म को 200 गुना अधिक भुगतान किए जाने की बात कही है। कुल मिलाकर सुगबुगाहटों के बीच परिषद में से भ्रष्टाचार की भीनी महक अब आबोहवा में फैलने लगी है।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement