Meeting in the context of Pulse Polio Immunity Campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:21 pm
Location
Advertisement

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के संदर्भ में बैठक आयोजित

khaskhabar.com : मंगलवार, 08 जनवरी 2019 7:21 PM (IST)
पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के संदर्भ में बैठक आयोजित
मंडी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह अभियान 3 फरवरी को आयोजित किया जायेगा, जिस दिन 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दो बूंद के रूप में पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि अगले 3 से 5 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग तथा आईसीडीएस विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को ढूंढकर पोलियो की खुराक देंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए मंडी जिला में 1103 बूथ लगाए जायेेंगे तथा लगभग 79,084 बच्चों को यह खुराक पिलाई जायेगी । इसके अतिरिक्त पहले दिन दस अस्थाई बूथों पर भी यह खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो का अभियान पूरे विश्व से पोलियो जैसी घातक बीमारी को समाप्ति की ओर एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अभियान को सफल बनाने के लिए अपने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को 3 फरवरी को पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की खुराक जरूर पिलायें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement