Advertisement
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह में सम्मानित करने के लिए भेजे जाने वाले नाम संबंधित अधिकारी अपने स्तर से पुख्ता जांच करने के पश्चात् ही भिजवाएं। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को समारोह स्थल की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त जाप्ता लगाने एवं परेड रिहर्सल आदि के संबंध में आवष्यक निर्देष दिए।
उन्होंने जिला परिषद्, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पर्यटन, पशुपालन विभाग एवं नगर परिषद् आदि विभागों के अधिकारियों को झांकियों के प्रदर्शन संबंधी निर्देश प्रदान किए। समारोह में शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को मिठाई वितरण व्यवस्था के लिए रसद विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के आयोजन के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देष दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता वीसी गोयल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमराज पारेता, षिक्षा विभाग के सहायक निदेषक सत्येन्द्र पाल शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी अक्षय बिश्नोई, सहायक निदेषक सूचना एवं जनसम्पर्क अनुप्रिया, शारीरिक षिक्षक डाॅ. अलीम बेग सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


